सिर्फ 2 मिनट में चमकने लगेंगे तांबे के बर्तन, बस इस चीज का करें इस्तेमाल

Pratiksha Maurya
May 16, 2024

तांबे के बर्तन

भारत में प्राचीन समय से खाने-पीने और पूजा-पाठ में तांबे के बर्तन का प्रयोग किया जाता है

काले तांबे के बर्तन

हालांकि, तांबे के बर्तनों का लगातार इस्तेमाल करने से वो काले पड़ जाते हैं.

तांबे के बर्तनों की सफाई

ऐसे में काले तांबे के बर्तनों को साधारण साबुन से साफ कर पाना मुश्किल होता है.

पितांबरी

कई लोग तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए पितांबरी या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं.

केमिकल युक्त चीजें

केमिकल युक्त चीजों से तांबे के बर्तन चमकने तो लगते हैं, लेकिन इससे कुछ नुकसान भी होते हैं.

नुकसान

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से बर्तन के साथ हाथ भी खराब होते हैं.

घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे चुटकियों में तांबे के बर्तन चमकने लगेंगे.

स्टेप 1

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच नींबू का रस डालकर मिला लें.

स्टेप 2

अब इस मिश्रण को कपड़े या ब्रश की मदद से हल्के हाथों से बर्तन पर रगड़ें.

स्टेप 3

इसके बाद पानी से बर्तन को अच्छे से धो लें.

VIEW ALL

Read Next Story