पति की हत्या कर लाश कट्टे में भरकर ठिकाने लगाने निकली जल्लाद पत्नी

Ansh Raj
Mar 20, 2025

जयपुर के मुहाना थाना इलाके में एक युवक की हत्या कर शव को जलाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है.

पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल को गिरफ्तार किया है.

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था.

घटना में पत्नी का बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर पति की लाश लेकर जाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 16 मार्च को स्थानीय लोगों से नेवटा पुलिया के पास रिंग रोड के नीचे एक अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मृतक की शिनाख्त धन्नालाल सैनी के तौर पर हुई.

मृतक धन्नालाल हटवाड़ा में सब्जी बेचने का काम करता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जलाया गया.

मृतक की पत्नी गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल ने पुलिस पूछताछ में वारदात कबूल की है.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक धन्नालाल और उसकी पत्नी गोपाली देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

VIEW ALL