IAS परी के घर गूंजी किलकारी, बेटी का रखा ये नाम

Sneha Aggarwal
Mar 12, 2025

इन दिनों आईएएस परी बिश्‍नोई खूब चर्चा में हैं. हाल ही में आईएएस परी बिश्‍नोई ने बेटी को जन्म दिया है.

इसकी जानकारी परी बिश्नोई के पति और हरियाणा के आदमपुर से पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने दी.

आईएएस परी बिश्‍नोई और भव्‍य बिश्‍नोई के घर बेटी जन्‍म का जोरदार जश्‍न मनाया जा रहा है.

परी बिश्‍नोई ने 25 फरवरी 2025 को बेटी को जन्‍म दिया था.

आईएएस परी बिश्‍नोई और भव्‍य बिश्‍नोई ने अपनी बेटी का नाम वेदा (Vedaa) रखा है.

परी बिश्नोई ने बेटी के नाम से युवाओं को संदेश दिया है. चाहे आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़े रहें.

बता दें कि IAS परी बिश्‍नोई और भव्‍य बिश्‍नोई ने 22 दिसंबर 2023 को राजस्‍थान के उदयपुर में शादी की थी.

हरियाणा की राजनीति में भव्‍य बिश्नोई परिवार का अहम स्थान है.

परी बिश्‍नोई अपने समाज की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं.

VIEW ALL