IIFA 2025: बॉलीवुड में महिलाओं की हालत पर ये क्या बोल गईं माधुरी दीक्षित

Zee Rajasthan Web Team
Mar 08, 2025

आईफा अवॉर्ड समारोह की पूर्व संध्या पर भारतीय सिनेमा में महिलाओं के सफर पर चर्चा हुई.

माधुरी दीक्षित और फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने चर्चा में भाग लिया.

उन्होंने भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भूमिका के बारे में अपने अनुभव साझा किए.

माधुरी दीक्षित ने अपने ३९ साल के करियर का अनुभव साझा किया.

उन्होंने बताया कि समय के साथ महिलाओं के किरदार मजबूत होते गए हैं.

माधुरी ने कहा कि उनके जमाने में फिल्म सेट पर सिर्फ महिला को-एक्ट्रेसेस और हेयर ड्रेसर ही हुआ करती थीं.

अब हर जगह महिलाएं हैं, चाहे वो डीओपी हो या डायरेक्टर.

माधुरी ने कहा कि उन्हें गर्व होता है कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां अब महिलाएं कदम न रख रही हों.

उन्होंने बताया कि महिला निर्देशक का होना भी बहुत बड़ी बात थी क्योंकि वहां महिलाएं लगभग नहीं थीं.

माधुरी ने कहा कि मेल एक्टर और फीमेल एक्ट्रेस की पेमेंट में अभी भी अंतर है, लेकिन इसमें बदलाव आ रहा है.

VIEW ALL