'शोले' के 50 साल पूरे, जयपुर के इस सिनेमा हॉल में होगा जश्न

Manushri Bajpai
Mar 08, 2025

रमेश सिप्पी के मेगा क्लासिक फिल्म 'शोले' के 50 साल पूरे हो गए हैं.

इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे.

फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालनी, संजीव कुमार, अमजद खान नजर आए थे.

फिल्म का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.

वहीं आईफा 2025 में फिल्म के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाने वाला है.

9 मार्च को जयपुर के राज मंदिर सिनेमा हॉल में फिल्म के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाने वाला है.

फिल्म की 9 मार्च को स्क्रीनिंग की जाएगी.

बता दें कि जयपुर में आईफा ट्रॉफी की रेप्लिका पहुंच चुकी है.

विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के जलेबी चौक में आईफा अवॉर्ड ट्रॉफी रखी गई है.

VIEW ALL