भारत-पाकिस्तान मैच का इन राजस्थानी मिर्ची पकौड़े के साथ उठाएं लुफ्त

Zee Rajasthan Web Team
Feb 23, 2025

क्रिकेट की दीवानगी भारत में किस कदर है, ये बताने की जरूरत नहीं है.

वहीं मुकाबला अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से हो, तो ये क्रेज आसामन छू लेता है.

आज यानी 23 फरवरी को दुबई में भारत-पाक का मुकाबला होने वाला है, जिसको लेकर हर कोई पूरी तैयार है.

वहीं इस मुकाबले को और मजेदार बनाने के लिए आप अपने स्नैक भी तैयार कर सकते हैं.

जैसे की ये राजस्थानी मिर्च पकौड़ा, जो मैच का स्वाद और बढ़ा देगा.

इसके लिए आपको बस मोटी मिर्च में बेसन का या फिर आलू का मसाला भरना है.

फिर बेसन के घोल में इन मिर्च को लपेटना है.

कढ़ाई में तेल गर्म कर इन मिर्च को इसमें सुनहरा और क्रस्पी होने तक पकाएं.

पक जाने के बाद हरी चटनी या फिर कैचप के साथ सर्व करें.

VIEW ALL