IPL 2025 राजस्थान रॉयल्स के टीम में दिखेगा यशस्वी का जलवा

Aman Singh
Jan 17, 2025

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स कुछ नए और बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.

इस बार भी राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को चुना है. यशस्वी जायसवाल भारत के सलामी बल्लेबाज़ हैं.

यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां के रहने वाले हैं. यशस्वी का जन्म 28 दिसंबर 2001 को हुआ था.

यशस्वी ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी तक खेला है.

यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं.

यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ टेस्ट मैच में लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाया है.

यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले चार शतकों को डैडी हंड्रेड में तब्दील किया है.

यशस्वी ने 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था.

यशस्वी जायसवाल ने 2023 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.

यशस्वी ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में वसीम अकरम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

VIEW ALL