अलवर में जमीन को लेकर झगड़ा 2 महिलाएं घायल, पढ़ें आपकी ढाणी की हर छोटी-बड़ी खबर
Jul 17, 2025, 09:38 AM IST
Sagar
डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले के धंबोला कस्बे में यादव बस्ती की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि बारिश के इस मौसम में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
अलवर
अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में 12 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान धोली देवी और फूली देवी नामक दो महिलाएं घायल हो गईं.
डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले के घोटाद गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान ग्रामीणों ने अयोग्य मंदिर परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण का संदेश दिया.
डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वाडेल में आरयूआइडीपी की ओर से सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों को जल की महत्ता और उसके संरक्षण के लिए जागरूक किया गया.
डूंगरपुर
डूंगरपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाड़ोली में अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों और स्टाफ ने स्कूल परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
जोधपुर
जोधपुर में वाहनों द्वारा बेजुबानों को कुचलना का सिलसिला जारी है. ऐसा ही एक मामला लुणी इलाके में ट्रक के द्वारा श्वान को कुचलने का सीसीटीवी सामने आया है.जिसके बाद आज तीसरे दिन भी लोगों में नाराजगी है.
सीकर
21 जुलाई को नीमकाथाना में संविधान बचाओ सभा का होगा आयोजन. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,विधानसभा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली,विधायक सुरेश मोदी सहित कांग्रेस के अन्य नेता होंगे शामिल.
जोधपुर
जोधपुर की गुड़ा काकानी रोड पर एक हादसा हुआ है. जहां पर सड़क पर दो सांड लड़ रहे थे. इस लड़ाई में एक महिला की मौत के साथ 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
सीकर
कांग्रेस ने सीकर के फतेहपुर में रैली निकाली और स्मार्ट मीटर का विरोध किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
सीकर
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन रोड पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है. आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
सीकर
खाटूश्यामजी के प्रसिद्ध बाबा श्याम के विश्वविख्यात दरबार में हर दिन श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं अलग अलग रूप में लेकर पहुंचते हैं. लेकिन बुधवार शाम को 1 भक्त शरीर पर 12 लोहे की जंजीरें बांधकर रींगस से 17 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंच दर्शन किए.
कोटा
गोवंश को रेडियम बेल्ट के पट्टे बांधे गए हैं. जिसके चलते रात में वाहनों की लाइट से चमकेगी गले में बंधी हुई बेल्ट. इसकी मदद से रात में सड़क पर बैठी गोवंश को दूर से पहचान सकेंगे वाहन चालक.