गर्म चाय में जा गिरी 4 साल की बच्ची, मां ने चारपाई के नीचे रखी थी पतीली 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

अलवर के सामान्य चिकित्सालय में एक चार वर्षीय बालिका के झुलसने का मामला सामने आया है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

जानकारी के अनुसार, सीकरी थाना क्षेत्र के केथवाड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्ची राधिका गंभीर रूप से झुलस गई. राधिका के पिता कल्लन मल्हा पल्लेदारी का काम करते हैं.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

 घटना उस समय हुई जब राधिका चारपाई पर बैठी थी और उसकी मां ने गर्म चाय की पतीली खाट के नीचे रख दी थी. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

मां किसी काम से चली गई तभी राधिका का संतुलन बिगड़ गया. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

वह चारपाई से नीचे गिरते हुए सीधे गर्म चाय की पतीली में जा गिरी. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

गर्म चाय से झुलसने के कारण बच्ची की हालत गंभीर हो गई. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

परिजनों ने तुरंत उसे सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची का शरीर काफी जल गया है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

यह घटना माता-पिता के लिए एक दर्दनाक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.  

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory