खुशखबरी! अगर आप भी करते हैं बैल से खेती तो सरकार देगी पैसे

Apr 04, 2025, 06:26 PM IST

Pratiksha Maurya

प्राचीन खेती को बढ़ावा देने और बैलों के संरक्षण के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की है.

ग्रीन बजट में बैलों से खेती करने पर किसानों को सालाना ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है.

योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है.

बैलों के उपयोग से पशुधन की संख्या में वृद्धि होगी और उनका संरक्षण संभव होगा.

ट्रैक्टरों की तुलना में बैलों से खेती करना सस्ता होगा, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा.

योजना से छोटे बछड़े निराश्रित नहीं होंगे, बल्कि बैल बनकर किसानों के लिए उपयोगी साबित होंगे.

बैलों से खेती करने पर मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है, जिससे पर्यावरण को भी संरक्षण मिलेगा.

  योजना से किसानों को बैल पालन के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे गोपालन को बढ़ावा मिलेगा.

कृषि विभाग ने बैल की जोड़ी रखने वाले किसानों की सूची मांगी है.

योजना से पारंपरिक खेती का पुनरुत्थान होगा और ग्रामीण भारत में खेती को नया जीवन मिलेगा.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL