क्या आप जानते हैं पाकिस्तान से राजस्थान आती हैं ये सब चीजें?

May 03, 2025, 01:15 PM IST

intern107

अंग्रेजों से आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण ही रहे हैं.

हालांकि दोनों देशों में व्यापार तभी से चल रहा है.

लेकिन अप्रैल 2025 में कश्मीर में आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में व्यापार भी बंद हो गया है.

इन सभी के बीच में क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान से राजस्थान के लिए कौन-कौन सी चीजें आती हैं.

पाकिस्तान राजस्थान को मुख्य रूप से भारतीय लोगों के द्वारा व्रत के दौरान इस्तेमाल किया जाने वाला सेंधा नमक भेजता है.

इसके साथ ही राजस्थान के लिए पाकिस्तान से विभिन्न प्रकार के फल और ड्राई फ्रूट्स का भी निर्यात किया जाता है.

वहीं पड़ोसी देश से यहां के लोगों के लिए चमड़े के विभिन्न उत्पाद, जैसे कि जूते, बैग और बेल्ट आता है.

पाकिस्तान अपने यहां से  राजस्थान के लिए सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाली एक खास प्रकार की मिट्टी भेजता है. जिसे मुल्तानी मिट्टी के नाम से जाना जाता है.

इन सभी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कॉटन, स्टील, सीमेंट और विभिन्न निर्माण सामग्री भी पाकिस्तान यहां पर भेजता है.

VIEW ALL