जयपुर के इस मंदिर में है मंकी वैली, दर्शन करने के लिए भक्तों का लगता है तांता!

May 19, 2025, 03:35 PM IST

Sagar

जयपुर में घूमने के लिए पर्यटकों को एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मिलते हैं.

यहां आने वाले लोग जितना हवा महल को देखकर अचंभे में रहते हैं. 

उतना ही अरावली की पहाड़ियों के बीच शहर के शोर-शराबे से दूर वे यहां की मंकी वैली को देखकर भी हैरान होते हैं.

दरअसल, मंकी वैली को गलता धाम मंदिर है. जोकि एक बेहद ही ऐतिहासिक मंदिर है. लोग इस मंदिर का मंकी वैली के नाम से भी जानते हैं.

जयपुर जिला मुख्यालय से मंकी वैली की दूरी लगभग 15-20 किलोमीटर है.

यहां आने के लिए अपनी निजी कार के साथ-साथ बस और टैक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

मंदिर के पास काफी संख्या में बंदर रहते हैं, जोकि मंदिर परिसर में इधर-उधर घूमते रहते हैं. इसी के कारण इस जगह को मंकी वैली कहा जाता है.

गलता धाम मंदिर एक प्राचीन हिंदू तीर्थ स्थल है. जहां पर कई सारे मंदिर, कुंड और प्राकृतिक झरने हैं. 

अगर आपका भी यहां जाने का मन है तो आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं.

VIEW ALL