जयपुर में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाया कहर, उड़ गई घरों की टिन, पेड़ भी गिरे

May 02, 2025, 02:52 PM IST

Ansh Raj

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 2 मई के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा, प्रदेश के अधिकांश जिलों (प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. तेज हवाओं और बारिश के कारण अगले दो दिनों में राजस्थान के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है.

जयपुर, पाली, जैसलमेर और सीकर जैसे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. सीकर के श्रीमाधोपुर में बूंदाबांदी के साथ कंचनपुर और हांसपुर गांवों में चने के आकार के ओले गिरे

करौली  जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. सुबह करीब साढ़े तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ.

कोटपूतली जिले में देर रात बदला मौसम का मिजाज,रात को आसपास के क्षेत्र में हुई तेज हवाओ के साथ हुई बारिश,अल सुबह तक तेज हवाओं और आंधी का दौर रहा जारी.

भीलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में अचानक आए तेज अंधड़ और हवाओं ने तबाही मचाई. मकानों की टीन की चद्दरें उड़ गईं, जिससे मकान में रखा घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

जयपुर, सीकर, जैसलमेर और पाली जैसे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली.

VIEW ALL