राजस्थान की गर्मी में नहीं पड़ेगी AC की जरूरत, इस फल का छिलका करेगा कमरा ठंडा!
May 04, 2025, 01:52 PM IST
intern107
पूरे देश में गर्मी दिनोंदिन बढ़ रही है और लोग गर्मी के प्रकोप से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
और तो और राजस्थान में गर्मी के दौरान तो तापमान आसमान छूने लगता है.
ऐसे में लोग ठंडक पाने के लिए अपने घरों में AC और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं.
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना किसी उपकरण अपने कमरे को ठंडा कैसे रख सकते हैं.
आप कमरे को नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर ठंडा कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले सूखे नारियल के छिलकों को एक साथ इकट्ठा करें.
इसके बाद आप उन छिलकों का पानी में भिगो कर एक जालीदार टोकरी में रख दें.
अब टोकरी को आप कमरे में हवा आने वाली जगह पर लगा दें और 1-2 दिन में छिलकों को भिगोते रहें.
हालांकि कमरे को और अच्छे से ठंडा करने के लिए आप खिड़कियों पर पर्दा जरूर लगाएं.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी इससे जुड़ा पढ़ें तो उससे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.