आपके ढाणी की वो 12 छोटी-बड़ी खबर, जो आपको नहीं होगी पता...

Jul 11, 2025, 10:44 AM IST

Sagar

दूदू पहली ही रात फरार होने की फिराक में थी दुल्हन. ग्रामीणों और परिजनों ने घेराबंदी कर गिरोह के लोगों को पकड़ा.

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिले के बारांवरदा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

भरतपुर उद्योग नगर पुलिस थाने में हवालात में आरोपी ने की आत्महत्या, पॉस्को के मामले में मृतक के खिलाफ दर्ज था मुकदमा. आरोपी को उद्योग नगर थाना पुलिस कल लेकर आई थी.

उदयपुर उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए शहर के मंदिरों में चोरियां करने वाली एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिर से चुराए गए कलश बरामद किए.

कोटा गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, नारायानपुर की धाबाई की ढाणी का है मामला.

चित्तौड़गढ़ डूंगला में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 48 घंटे बाद बुधवार दोपहर 2 बजे बहाल की गई इंटरनेट सेवा.

झुंझुनूं तेज बारिश के साथ हुआ सावन का आगाज. जिला मुख्यालय, गुढ़ागौड़जी, पिलानी, उदयपुरवाटी,नवलगढ़ सहित कई कस्बों मे हो रही है बारिश, झुंझुनूं शहर के निचले इलाकों मे भरा पानी.

सिरोही गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवमयी अभिव्यक्ति, माधव विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

जयपुर केंद्रीय मंत्री एवं RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे जयपुर. बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी.

बारां शहर में मांगरोल रोड मेला ग्राउंड स्थित क्लिनिक का चिकित्सा विभाग टीम ने किया औचक निरीक्षण. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर हुई कार्रवाई.

बीकानेर बीकानेर के लूणकरणसर से खबर लूणकरणसर पुलिस ने लुटेरे को धर दबोचा, 19 मई को जाखड़वाला में शराब दुकान से की थी लूट.

उदयपुर मादक पदार्थों की धरपकड़ और रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही उदयपुर पुलिस. 189 ग्राम एमडीए के साथ एक युवक गिरफ्तार.

VIEW ALL