जयपुर का सांगानेरी प्रिंट दुनिया भर में है मशहूर, जिसका चलता है कॉटन के कपड़ों पर जादू

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

सांगानेरी प्रिंट जयपुर की एक बहुत ही पुरानी और मशहूर हस्तकला है, जो अपने खूबसूरत और बारीक डिजाइनों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

यह प्रिंटिंग जयपुर के पास स्थित सांगानेर नाम के एक छोटे से कस्बे में विकसित हुई, और इसी वजह से इसे सांगानेरी प्रिंट कहा जाता है.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

इसकी खासियत हाथ से की गई ब्लॉक प्रिंटिंग है, जिसमें लकड़ी के नक्काशीदार सांचों (ब्लॉक) का इस्तेमाल करके कपड़े पर डिजाइन छापे जाते हैं.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

सांगानेरी प्रिंट में आपको अक्सर छोटे और बारीक फ्लोरल पैटर्न (फूलों के डिजाइन), पत्तियां, बेलें आदि देखने को मिलेंगी.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

इसमें प्रयोग होने वाले रंग आमतौर पर हल्के और पेस्टल शेड्स होते हैं, जैसे हल्का गुलाबी, हल्का नीला, बेज और ऑफ-व्हाइट, जो इसे एक एलिगेंट लुक देते हैं.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

यह प्रिंट खासकर कॉटन के कपड़ों पर किया जाता है, जैसे- साड़ियों, सूट, कुर्ता और बेडशीट पर अधिकतर देखने  को मिलते हैं. 

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

सांगानेरी प्रिंट पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है, क्योंकि इसमें अक्सर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है .

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

सांगानेरी प्रिंट सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति का एक खूबसूरत प्रतीक है, जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Published by: Vartika Nanda | 24 May, 2025

VIEW ALL

Next Webstory