पिछले कुछ दिनों में एशियाई देशों चीन, सिंगापुर, थाईलैंड के साथ भारत के कई राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरला और राजस्थान कोरोना के लगातार बढ़ते मामले दिखे हैं.
स्वास्थ्य विशेषज्ञ अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.जैसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना.
ऐसे में अगर आपको बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, नाक बहना या बंद होना, और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखते हैं, तो परेशान न हो. आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोरोना का टेस्ट कराएं.