OTT पर दिखेगी जयपुर की महारानी गायत्री देवी की कहानी, दो सीजन में सीरीज होगी तैयार

Manushri Bajpai
Mar 16, 2025

जयपुर की महारानी गायत्री देवी किसी पहचान की मोहताज नहीं है.

ग्लैमर वर्ल्ड से लेकर राजनीति तक उका सफर काफी दिलचस्प रहा है.

अब उनके जीवन को सिनेमा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा.

रश्मि रॉकेट जैसी फिल्में बना चुके प्रोड्यूसर प्रांजल खंधाड‍िया गायत्री देवी पर सीरीज बना रहे हैं.

यह दो पार्ट में रिलीज की जाने वाली है. इसमें 16 एपिसोड होंगे.

प्रांजल के मुताबिक महारानी गायत्री देवी की कहानी सिर्फ रॉयल स्टेटस की नहीं है.

यह आत्मविश्वास और हिम्‍मत वाले फैसलों की है, जिसने हिम्मत दिखाकर समाज में बदलाव किया.

4 साल की रिचर्स और परमिशन मिलने के बाद 8-8 पार्ट के दो भाग तैयार किए जा रहे हैं.

हालांकि अभी शूटिंग नहीं शुरू नहीं हुई है. बता दें कि सीरीज में गायत्री देवी के युवाकाल से 70 साल की उम्र तक सफर दिखाया गया था.

VIEW ALL