राजस्थान में फिल्म शूट करने के लिए Directors को ये जगहें आती है पसंद!

May 04, 2025, 10:45 AM IST

intern107

दुनिया भर के पर्यटकों के लिए राजस्थान हमेशा से पहली पसंद रहा है.

यहां का खाना, टूरिज्म, और कल्चर सभी को अपना दीवाना बना लेता है.

लेकिन राजस्थान में सिर्फ पर्यटक घूमने के लिए ही नहीं आते हैं.

बल्कि यह तो बड़ी-बड़ी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग करने के लिए भी सभी की पहली पसंद है.

राजस्थान में शूट करने के लिए सबसे पहली पसंद जयपुर है. यहां पर मौजूद ऐतिहासिक और सुंदर लोकेशंस इसे सबसे प्रिय जगह बनाती है.

दूसरे स्थान पर जोधपुर जिला आता है. यहां पर मशहूर हॉलीवुड फिल्म "द डार्क नाइट राइजेस" की भी शूटिंग हुई है.

  लिस्ट में तीसरे स्थान पर उदयपुर का नाम आता है. यहां की महल और झीलें फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करते हैं.

सूची में अगला नंबर जैसलमेर जिले का आता है. यहां के किलें और रेगिस्तानी landscapes फिल्मों के लिए एक लोकप्रिय सेटिंग है.

पांचवें नंबर पर राजस्थान का छोटा कस्बा मंडावा आता है. झुंझुनू जिले में स्थित इस जगह को "हॉलीवुड ऑफ इंडिया" के रूप में भी जाना जाता है.

VIEW ALL