राजस्थान का वो किला, जो है 'कुंवारा' 

Apr 16, 2025, 09:22 PM IST

Sneha Aggarwal

अलवर किले को बाला किला और कुंवारा किला के नाम से जाना जाता है. 

कुंवारा किले की कहानी करीब 500 साल पुरानी है, जिसका निर्माण 1492 में हसन खान मेवाती ने करवाया था. 

इस किले को कुंवारा किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां कभी कोई युद्ध नहीं हुआ. 

 कुंवारा किला अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है, जो अलवर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर है. 

कुंवारा किला अपनी सुंदरता, स्थापत्य कला और इतिहास के लिए फेमस है. 

इस किले में मुगल शासक बाबर और जहांगीर रुके थे. बाबर ने एक रात और जहांगीर तीन साल तक यहां रहे. 

  कुंवारा किले में 15 बड़े और 51 छोटे टावर हैं और बंदूक चलाने के लिए 446 छेद हैं. 

कुंवारे किले के अंदर कई मंदिर भी हैं. 

VIEW ALL