राजस्थान का यह टेस्टी डिश जीत लेगा आपका दिल, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां 

Jun 09, 2025, 10:50 AM IST

Arti

राजस्थान में, खासकर बारिश के मौसम में या शाम की चाय के साथ, प्याज के पकौड़े एक ऐसी चीज है जिसका स्वाद हर कोई लेना चाहता है.

वैसे तो ये कभी भी अच्छे लगते हैं, पर राजस्थान में बारिश के मौसम में या हल्की ठंड में चाय के साथ इनका मजा दोगुना हो जाता है.

ये बाहर से बहुत क्रिस्पी (कुरकुरे) होते हैं और अंदर से हल्के नरम, साथ ही मसालों की वजह से थोड़े तीखे और चटपटे.

इसकी मुख्य सामग्री प्याज और बेसन है, पतले-पतले कटे प्याज इसकी जान होते हैं, जिन्हें बेसन के घोल में लपेटा जाता है.

सामग्री

 बेसन इन पकौड़ों को खास कुरकुरापन देता है और प्याज के साथ मिलकर एक बेहतरीन स्वाद बनाता है.

बेसन का कमाल

हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, अजवाइन और मसाले इसमें डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद को और भी मजेदार बनाते हैं.

मसालों का जादू

प्याज पकौड़े गरमा गरम, हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, और चाय के साथ काफी टेस्टी लगते हैं.

राजस्थान के हर शहर में आपको सड़क किनारे के ठेलों पर ये ताज़े बनते हुए मिल जाएंगे, और इनकी खुशबू ही आपको अपनी ओर खींच लेती है.

   यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL