राजस्थान की ये मशहूर सब्जी,स्वाद ऐसा लाजवाब कि पनीर को भूल जाएंगे खाना..

Jul 04, 2025, 10:59 AM IST

Arti Patel

वैसे तो अपनी राजस्थान की पाक-कला के लिए दूर-दूर तक मशहूर है जिनमें से दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, घेवर आदि हैं.

अगर आप भी खाने- पीने के शौकीन हैं तो राजस्थान की ये शाही डिश  एक बार जरूर ट्राई करें. 

आइए जानते हैं उस टेस्टी डिश के बारे में, जिसे खाने के बाद आप पनीर जैसी सब्जी को भी खाना भूल जाएंगे.

गोविंद गट्टा करी यहां की एक शाही और स्वादिष्ट सब्जी है. जिसमें बेसन से बने खास गट्टे का इस्तेमाल होता है.

 यह उन लोगों के लिए पनीर का एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प है जो कुछ नया या शाकाहारी आजमाना चाहते हैं.

गोविंद गट्टा करी में गट्टे अक्सर पनीर, खोया या सूखे मेवों से भरकर बनाए जाते हैं, जिससे उनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.

इसकी ग्रेवी दही, प्याज, टमाटर, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च  और कई तरह के मसालों से बनी होती है, जो गाढ़ी और मलाईदार होती है. करी को  अक्सर देसी घी में तैयार किया जाता है.

यह करी गरमा-गरम चावल, पुलाव, नान, रोटी या पराठे के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.

 राजस्थानी घरों में यह अतिथियों के सत्कार के लिए एक पसंदीदा व्यंजन है. जिसे अक्सर विशेष अवसरों और त्योहारों पर बनाया जाता है.

VIEW ALL