स्वाद और सेहत का खजाना है राजस्थान की ये सब्जी, है हर मारवाड़ी थाली की शान

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

कैर एक छोटा गोल फल है और सांगरी खेजड़ी पेड़ की फली है. ये दोनों ही राजस्थान की शुष्क जलवायु में प्राकृतिक रूप से उगते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

कैर की खटास और सांगरी की हल्की मिठास मिलकर एक अद्वितीय खट्टा-मीठा-नमकीन स्वाद देते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

यह व्यंजन राजस्थान की थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अपने अनूठी स्वाद के लिए जाना जाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

इसे लाल मिर्च,अजवाइन, नमक, हल्दी, जीरा और अन्य गरम मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे यह बेहद मसालेदार और चटपटा बनता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

यह व्यंजन सूखा (बिना ग्रेवी के) बनाया जाता है, जो इसे लंबे समय तक खराब होने से बचाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

राजस्थानी, खासकर मारवाड़ी शादियों में कैर-सांगरी की सब्जी को बड़े चाव से परोसा जाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

कैर और सांगरी दोनों ही पोषक तत्वों, जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो इसे स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद भी बनाते हैं.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

 अक्सर इसे अंत में देसी घी का तड़का दिया जाता है, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

 कैर का उपयोग अचार बनाने में भी होता है, जबकि सांगरी का उपयोग सूखे मेवे के रूप में भी किया जा सकता है.

Published by: Arti Patel | 25 Jun, 2025

VIEW ALL

Next Webstory