झटपट घर पर बनाएं राजस्थानी गुलाब चूरमा, जानें रेसिपी और फायदें

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

आज हम आपको राजस्थान के एक अनोखे व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना कर राजस्थानी स्वाद ले सकते हैं.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

गुलाब चूरमा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, जिसे दाल-बाटी के साथ परोसा जाता है.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

गुलाब चूरमा बनाने के लिए 1 कप गेहूं का आटा, 1/4 कप मोयन के लिए घी, 3 चम्मच पिसी हुई चीनी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 5-6 ड्रॉप्स व्हाइट रोज़ एसेंस, 4-5 ड्रॉप्स रेड कलर रसबेरी, तलने के लिए घी.

सामग्री

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

सबसे पहले आटे को छान लें. अब आटे में 1/4 कप घी डालकर उसे अच्छे से मिलाएं. घी को अच्छे से मसल कर मिलाने के बाद गुनगुने पानी से आटे को टाइट गूथ लें. 

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

इसके बाद आटे को 10 से 15 मिनट रेस्ट करने दें. अब आटे को एक बार अच्छे से मसल कर उसकी बड़ी लोई तोड़ लें और इससे बेल बना लें.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

अब इसे पानी में 15-20 मिनट तक उबाल लें उसके बाद चाकू से चेक करें. इसकी गोल-गोल आकार की स्लाइस काट लें. उसके बाद गर्म घी में सुनहरा होने तक तल लें.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

सुनहरा होने तक तलने के बाद ठंडा करके ग्राइंडर में पीस कर चूरमा बना लें. चीनी, इलाइची पाउडर, दोनों एसेंस डालकर मिला लें.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

3 बड़ा चम्मच गर्म घी मिलाएं, जिससे चूरमे के लड्डू बन जाएं. अब सभी लड्डू ऐसे ही बना लें. अब इसे दाल बाटी के साथ सर्व करें.

Published by: Zee Team | 26 Apr, 2025

VIEW ALL

Next Webstory