राजस्थान की महिलाओं के लिए भजनलाल सरकार की टॉप 10 फ्री योजनाएं

May 05, 2025, 07:00 PM IST

intern107

राजस्थान में भाजपा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए कई फ्री योजनाएं चल रही हैं.

लिस्ट में सबसे पहला नाम आजीविका संवर्धन योजना का नाम है. इसके अंदर महिला समूहों को करीब 100 करोड़ रुपए ऋण मिल सकता है.

दूसरे नंबर पर सरकार की तरफ से 5 हजार महिलाओं को इंडक्शन कुक टॉप वितरित करना है.

तीसरी योजना स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत सरकार 164 छात्राओं का चयन कर छात्रवृत्ति देती है.

सरकार राज्य की महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली के बीकानेर हाउस में राजीविका मेला का आयोजन करती है.

सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के तहत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ रुपए प्रदान करना.

अगली योजना में सरकार 36 महिला महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में अध्ययन की सुविधा मुहैया करवा रही है.

राजस्थान की बालिकाओं को शिक्षा एवं संबल उपलब्ध कराने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है.

राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना भी सरकार द्वारा चलाई जा रही है.

भजनलाल सरकार गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख के स्थान पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड भी प्रदान कर रही है.

इसके साथ ही राजस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा साथिन बहनों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी भी की गई है.

VIEW ALL