देश में सबसे ज्यादा धधक रहा श्रीगंगानगर, राजस्थान में  47.6 डिग्री पहुंचा तापमान

May 22, 2025, 10:31 AM IST

Arti

राजस्थान में पारा लगातार चढ़ रहा है, जिससे प्रदेशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है.

राजस्थान के तीन शहर देश के सबसे गर्म टॉप-5 शहरों में शामिल हो गए हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है.

जैसलमेर 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के नौवें सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया.

चौंकाने वाली बात यह है कि देश के टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 6 शहर शामिल हैं.

बीकानेर भी 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के छठे सबसे गर्म शहर में शामिल है.

बीते दिन श्रीगंगानगर  में 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे देश में सबसे गर्म शहर रहा.

वहीं, पिलानी 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में तीसरे सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया.

चूरू 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ देश के पांचवें सबसे गर्म शहर में अपनी जगह बनाए हुए है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL