डिप्टी CM दीया कुमारी के प्रयास लाए रंग, पोषण पखवाड़ा 2025" में नंबर वन पर राजस्थान
Apr 26, 2025, 02:07 PM IST
Aman Singh
राजस्थान को "पोषण पखवाड़ा 2025" में प्रथम स्थान मिला. राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान अव्वल रहा.
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ICDS के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
यह उपलब्धि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं स्वास्थ्य कर्मियों तथा समाज के सभी जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के प्रयास रंग लाए हैं.
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के संबंध में 3 अप्रैल 2025 को बैठक आयोजित कर उपमुख्यमंत्री द्वारा आईसीडीएस के अधिकारियों को सकारात्मक प्रयासों के लिए निर्देश दिए गए थे.
राज्य में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर को सुधारने के लिए चलाए गए विभिन्न अभियानों, नवाचारों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
बता दें कि पोषण पखवाड़ा 2025 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के प्रयास रंग लाए. राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान अव्वल रहा.
आईसीडीएस अधिकारियों को दिए निर्देशों ने साकार रूप लिया. छत्तीसगढ़ 9 लाख एंट्रीज से पीछे छूटा.
उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी मेहनत कर उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी.
पिछली बार राजस्थान चौथे नंबर पर था. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभी अधिकारियों को रैंक में सुधार करने के लिए आदेश थे.
साल 2025 में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.