राजस्थान को वो मंदिर, जहां अपने आप प्रकट हुई थी मूर्ति  

Apr 17, 2025, 07:44 PM IST

Sneha Aggarwal

कहा जाता है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में कई जादुई शक्तियां हैं. 

इसी के चलते यहां हर दिन हजारों भक्त काले जादू से मुक्ति पाने के लिए आते हैं. 

माना जाता है कि इस मंदिर को भूत और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए वरदान मिला हुआ है. 

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में तीन देवताओं की पूजा होती है, जिसमें मुख्य रूप से हनुमान जी, प्रेत राज और भैरव बाबा हैं. 

कहते हैं कि ये सभी देवता भूत-प्रेत से संबंधित हैं.

पौराणिक कथाओं में एक दिव्य शक्ति की बात की गई. कहा जाता है कि  यहां जिस मूर्ति की पूजा होती है, वह अपने आप प्रकट हुई थी. 

किंवदंती के अनुसार, दिव्य शक्ति मंदिर की परिक्रमा करती है.  

कहा जाता है कि इस शक्ति में बुरी आत्माओं से प्रभावित लोगों को ठीक करने की ताकत है. 

ये दिव्य शक्ति काले जादू के चंगुल से लोगों को मुक्त करने में मदद करती है. 

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL