राजस्थान से 129 पाकिस्तानी भेजे गये वापस, लेकिन अभी भी कई लापता

Apr 30, 2025, 03:18 PM IST

pragati pant

पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत सरकार के दिए गए निर्देशों के चलते राजस्थान से 129 पाकिस्तानी वापस भेज दिए गये.

लेकिन अभी भी कई लापता है जिनमें से कुछ ने वीजा अप्लाई किया है तो कुछ कहां गये इसकी जांच चल रही है .

पहलगाम आंतकी हमले के बाद राजस्थान में रह रहे 400 में से महज 129 को पाकिस्तान भेजा गया है. 

कुछ पाकिस्तानी  नागरिकों की एलटीवी स्वीकृत और पंजीकृत की गयी. 

लंबित और ऐसे  मामले जिनकी समीक्षा चल रही है, उसमें एलटीवी में निर्वासन की छूट भी दी गयी है.

पिछले 4 दिनों में राजस्थान में 382 पाकिस्तानी लोगों की एलटीवी स्वीकृत हो चुकी है और औपचारिक रूप से पंजीकृत भी हो चुकी है. 

राजस्थान के बॉर्डर इलाके जैसे जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी शरणार्थी बसे हैं. 

शादी-ब्याह के चलते परिवार का एक हिस्सा पाकिस्तान तो वहीं एक हिस्सा भारत में रह रहा है. 

कई मामले ऐसे भी सामने आए जहां मां के पास भारत की नागरिकता है और बच्चों के पास पाकिस्तान की. हालांकि आधिकारिक आंकड़ों का इंतज़ार है.

VIEW ALL