ये है राजस्थान की घुमंतू जनजातियां, जानें इनका इतिहास और रहन-सहन ?

May 29, 2025, 06:41 PM IST

Arti

भारत में कई घुमंतू जनजातियां हैं, जो अपनी अनूठी जीवनशैली, परंपराओं और कला के लिए जानी जाती हैं.

उन्हीं में से राजस्थान में भी ऐसी कई घुमंतू जातियां हैं, जिन्होंने सदियों से अपनी अनोखी पहचान बनाए रखी है.

क्या आप जानते हैं राजस्थान की इन जातियों के बारे में ?

राजस्थान में प्रमुख घुमंतू जातियों में गाड़िया लुहार, कालबेलिया, बंजारा, नट, सांसी, सपेरा, भाट, मिरासी, जोगी, कथौड़ी आदि शामिल हैं.

इन जातियों जनजातियों का रहन-सहन और कल्चर अलग-अलग है. आइए जानते हैं राजस्थान की इन कुछ घुमंतू जातियों के बारे में -

यह जाति साँप पकड़ने और कालबेलिया नृत्य के लिए मशहूर है, कालबेलिया नृत्य को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत के रूप में भी मान्यता मिली है.

कालबेलिया

यह राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध घुमंतू जातियों में से एक है, ये लोग अपनी लोहे की ढालों पर घूमते हुए लोहे के औजार बनाते और बेचते हैं.

गाड़िया लुहार

बंजारा समुदाय भारत में व्यापार और पशुपालन से जुड़ा एक बड़ा घुमंतू समुदाय है, ये अपने रंगीन पहनावे, लोक गीत और नृत्य के लिए जाने जाते हैं.

बंजारा

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL