युवाओं को भाया देसी स्वाद , दादी नानी की ये डिशेज Reels पर हुईं ट्रेंडिंग
May 04, 2025, 11:43 AM IST
intern107
राजस्थान की गर्मी में शरीर को राहत देने वाले पारंपरिक व्यंजन आज कल युवाओं में काफी फेमस हो रहे हैं.
इसका सारा श्रेय इंस्टाग्राम पर आने वाली रील्स को ही दिया जाएगा.
राजस्थान की युवा पीढ़ी ने इन व्यंजनों को न केवल अपनाने के साथ सोशल मीडिया के ज़रिए दुनिया के सामने भी रखा है.
जिसके बाद से यहां आने वाले पर्यटक भी इन्हीं व्यंजनों की मांग करते हैं.
इन डिशेज में आप कचरी की चटनी का नाम सुनेंगे. यह चटनी छोटी हरी कचरी से बनती है.
यहां पर आप कैर सांगरी भी खा सकते हैं. जोकि जो कैर (एक प्रकार की बेर) और सांगरी (एक प्रकार की फली) से बनाया जाता है.
इनके साथ ही आप यहां पर छाछ की बाटी भी खा सकते हैं. जिसमें छाछ के अंदर दाल बाटी भिगोकर खाया जाता है.
गर्मी में ये डिशेज न केवल कूलिंग एफेक्ट देती हैं. बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती हैं.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी इससे जुड़ा पढ़ें तो उससे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.