राजस्थान की इस झील में तैयार होता है देश का 12% नमक, मजदूरों की मरने के बाद और भी ज्यादा होती है बुरी दुर्दशा 

Jun 20, 2025, 12:30 PM IST

Ansh Raj

राजस्थान की सांभर झील देश की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जहां 2,10,000 टन से ज्यादा नमक का उत्पादन होता है.

राजस्थान में देश का 12 फीसदी नमक पैदा होता है, जो हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में आयात किया जाता है.

 नमक का सबसे अधिक उत्पादन नावां में होता है, जहां अंग्रेजों ने नमक उत्पादन के लिए रेलवे लाइन बिछाई थी.

सांभर झील में नमक का उत्पादन प्राकृतिक तरीके से किया जाता है, जिसमें बोरवेल का पानी कंटासर में डालकर वाष्पीकरण किया जाता है.

नमक उत्पादन के लिए जमीन पर क्यार और कंटासर बनाए जाते हैं और पानी को एक से दूसरे कंटासर में घुमाया जाता है.

सांभर झील समुद्र तल से 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित है और जब यह पूरी तरह भरी होती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील होता है.

नमक मजदूरों का जीवन बहुत कठिन होता है और उनकी मौत के बाद अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल होता है.

नमक मजदूरों के शरीर के कुछ हिस्से नमक के कारण जलते तक नहीं हैं, जिससे अंतिम संस्कार के समय उनके हाथ और पैर का जलना मुश्किल हो जाता है.

नमक मजदूरों को नमक डालकर दफन कर दिया जाता है क्योंकि उनका शरीर पूरी तरह से जल नहीं पाता.

VIEW ALL