राजस्थान के गुस्सैल सांप एक तो ढूंढता है सिर्फ सोता शिकार, तो दूसरा बना देता है अंधा

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

राजस्थान में सांपों की 350 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है. जिनमें कोबरा रसैल वाईपर सॉ स्केल्ड वाईपर और कॉमन क्रेट सबसे खतरनाक है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

सॉ स्केल -यह सांप भीलवाड़ा के पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. इसकी आक्रामकता दूसरे सांप से सबसे ज्यादा है और जहरीला भी. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

लंबाई में यह काफी छोटा होता है. भूरे रंग और उस पर काले और सफेद धब्बों के कारण यह काफी खतरनाक दिखता है. यह देश के सबसे गुस्सैल सांपों की श्रेणी में आता है.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

करैत -यह रात को सोते समय ही यह हमला करता है. यह भारत का सबसे जहरीला सांप है. इसके काटने के बाद एक बार में जो जहर निकलता है, उससे 60 से 70 लोगों की मौत हो जाती है.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

इसकी खासियत यह है कि यह रात के समय सोते हुए लोगों पर ही हमला करता है और वह भी उनके हाथ, पैर, मुंह और सिर पर. इसके काटने के बाद दर्द नहीं होता. नींद में ही मौत हो जाती है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

भीलवाड़ा में करैत के हमले के सबसे ज्यादा मामले हैं. यह सांप बेहद पतला और लंबा होता है. काले चटकीले रंग के साथ ही इस पर सफेद गोल लकीर होती है

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

रसेल वाइपर- एक बार में 250 ग्राम तक जहर छोड़ता है. यह सांप अजगर की तरह दिखता है. काफी खतरनाक होता है. एक बार डंसने पर 120 से 250 ग्राम तक इंसान के शरीर में जहर छोड़ देता है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

इसके जहर से खून के थक्के बनने के साथ ही किडनी तक फैल हो जाती है. शरीर पूरी तरह से सूज जाता है और चमड़ी फटना शुरू हो जाती है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

कोबरा सांप -इसके जहर से न्यूरो सिस्टम पर असर होता है और शरीर लकवा मार जाता है. भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है. राजस्थान में इसे नाग भी कहा जाता है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

यह काफी जहरीला होता है. स्नेक बाइट के मामले में सबसे ज्यादा मौत के कोबरा के डंसने से ही होती है. इसमें सिनौप्टिक न्यूरोटॉक्सीन व कार्डियोटॉक्सिन जहर होता है. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

कोबरा के डंसने से कुछ ही समय बाद शरीर का न्यूरो सिस्टम काम करना बंद कर देता है और लकवा मार जाता है. जहर के कारण आंखों की रोशनी चली जाती है. सांप की लंबाई 1 मीटर से डेढ़ मीटर तक होती है.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी है, जिसकी जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है .

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 20 Jun, 2025

VIEW ALL

Next Webstory