राजस्थान ट्रिप पर हैं? तो ये 7 चीजें खरीदे बिना वापस न लौटें !

Jun 13, 2025, 07:20 PM IST

Arti

राजस्थान एक रंगीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है.

 यहां मिलने वाली चीजें आपको इस भूमि की अनूठी कला और परंपराओं की याद दिलाती हैं.

यहां की हस्तशिल्प वस्तुएं, जैसे कि ब्लॉक प्रिंट वाले कपड़े, मिट्टी के बर्तन और लकड़ी के नक्काशीदार सामान, दुनिया भर में मशहूर हैं.

क्या आप भी राजस्थान जा रहे हैं तो आपकी खरीदारी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

राजस्थानी आभूषण, खासकर चांदी के और लाख के, अपनी खास डिजाइन और कारीगरी के लिए जाने जाते हैं.

यहां मिलने वाली रंगीन और आरामदायक राजस्थानी जूतियां (मोजरी) जरूर खरीदें.

ये आपकी किसी भी पोशाक को एक अलग राजस्थानी अंदाज देती हैं.

यहां की पेंटिंग्स, जैसे कि पिछवाई और लघु चित्रकला, राजस्थानी कला की उत्कृष्ट उदाहरण हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL