राजस्थान के वो भव्य होटल, जहां रुककर आप राजा-महाराजा जैसा करेंगे महसूस

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

ये भव्य होटल कभी राजा-महाराजाओं के निवास स्थान थे, जहां रुककर पर्यटक उनकी शाही जीवनशैली और ठाठ-बाठ का अनुभव कर सकते हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

इन होटलों की वास्तुकला बेमिसाल है. इनकी दीवारों पर बारीक नक्काशी, भव्य दरबार और सुंदर झरोखे आज भी अपनी कहानी कहते हैं.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

जोधपुर का यह होटल दुनिया के सबसे बेहतरीन होटलों में से एक है. इसका एक हिस्सा आज भी शाही परिवार का निवास है और दूसरा हिस्सा होटल के रूप में पर्यटकों का स्वागत करता है.

उम्मेद भवन पैलेस

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

उदयपुर की पिछोला झील के बीचों-बीच स्थित यह होटल किसी सपने जैसा लगता है. इसे 'पानी में तैरता हुआ महल' भी कहा जाता है, जहां का नज़ारा बेहद मनमोहक होता है.

ताज लेक पैलेस

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

जयपुर का यह शानदार पैलेस कभी महाराजा का निवास स्थान था. इसकी हरी-भरी हरियाली और शानदार कमरे शाही मेहमाननवाजी का एहसास कराते हैं.

रामबाग पैलेस

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

इन होटलों में भले ही इतिहास की झलक मिलती है, लेकिन यहां आधुनिक सुख-सुविधाओं जैसे स्पा, शानदार स्विमिंग पूल और लक्जरी रेस्टोरेंट की कोई कमी नहीं है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

यहां रुकने वाले मेहमानों को पारंपरिक राजस्थानी पकवानों का स्वाद भी चखने को मिलता है, जिन्हें बनाने का तरीका भी सदियों पुराना है.

Published by: Arti Patel | 15 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory