राजस्थान की बणी ठणी, जिसे देख कर मोनालिसा भी शर्मा जाए
Jul 14, 2025, 03:37 PM IST
Arti Patel
राजस्थानी लघु चित्रकला सिर्फ एक कला रूप नहीं, बल्कि राजस्थान के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का हिस्सा है.
उन्हीं में से एक किशनगढ़ शैली है, जो मुख्य रूप से बणी-ठणी चित्रों के लिए प्रसिद्ध है.
बणी ठणी एक खूबसूरत महिला की पेंटिंग है, जिसका सौंदर्य किसी और से मेल नहीं खाता. उसकी लंबी, घुमावदार आंखें, पतली नाक, और गुलाबी होंठ एक खास आकर्षण पैदा करते हैं.
यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि कविता का साकार रूप है. हर विवरण में नाज़ुकता और भावुकता इतनी गहरी है कि दर्शक उसमें खो जाता है.
बणी ठणी, जिसका वास्तविक नाम रसिकप्रिया था, जो एक कवयित्री और प्रेमिका थीं.
बणी ठणी किशनगढ़ चित्रकला शैली का एक उदाहरण है. यह शैली अपने शानदार रंगों, कोमल रेखाओं और आध्यात्मिक भावों के लिए जानी जाती है.
जहां इसे मोनालिसा से तुलना की जाती है, बणी ठणी अपने भारतीय सौंदर्य मानकों और आध्यात्मिक गहराई के साथ खड़ी है, जो इसे पश्चिमी कला से अलग बनाती है.
बणी ठणी की आंखों में एक अजीब सा आकर्षण और रहस्यमयी मुस्कान है, जो मोनालिसा की तरह ही दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि उसके मन में क्या चल रहा है.
बणी ठणी केवल राजस्थान का ही नहीं, बल्कि भारत का राष्ट्रीय गौरव है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत की अनमोल निशानी है.