राजस्थानी कुल्हड़ चाय, जो देती है हर चुस्की में अलग ही मजा, नोट कर लें ये आसान सी रेसिपी

Jun 24, 2025, 08:23 AM IST

Arti Patel

अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो राजस्थान की पारंपरिक कुल्हड़ चाय एक बार जरूर ट्राई करें.

चाय तो आपने बहुत जगह पीए होगें, लेकिन यहां की कुल्हड़ चाय की बात ही अलग है.

राजस्थानी कुल्हड़ चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति और मेहमाननवाजी का एक हिस्सा है.

मिट्टी के कुल्हड़ में गरमागरम चाय पीने का अनुभव ही कुछ और होता है, जो इसके स्वाद और खुशबू को कई गुना बढ़ा देता है. 

यह चाय राजस्थान की गलियों, ढाबों और घरों में आसानी से मिल जाती है.

कुल्हड़ चाय की सबसे बड़ी खासियत मिट्टी के बर्तन (कुल्हड़) में परोसा जाना है. इससे चाय में एक सौंधी-सी मिट्टी की खुशबू आ जाती है.

चाहे कड़ाके की सर्दी हो या हल्की गर्मी, यहां पर हर मौसम में कुल्हड़ चाय का आनंद लेते हैं.

इसे अक्सर अदरक, इलायची, लौंग और काली मिर्च जैसे मसालों के साथ बनाया जाता है, जो इसे एक तीखा और सुगंधित स्वाद देते हैं.

अधिकतर चाय को धीमी आंच पर, कोयले की भट्ठी या लकड़ी की आग पर पकाया जाता है, जिससे दूध और मसालों का स्वाद अच्छी तरह से घुल जाता है.

VIEW ALL