ऐसे बनाएं राजस्थानी मूंग दाल के पकौड़े, जानें रेसिपी और फायदें
Apr 09, 2025, 07:13 PM IST
Aman Singh
पकौड़े या भजिया देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाने जाते हैं. इसी के साथ ही इनका रेसिपी और स्वाद भी अलग-अलग राज्यों का अलग-अलग है.
अगर आप चाय के साथ एक स्वादिष्ट भारतीय नाश्ते की तलाश में हैं, तो अपनी शाम के लिए राजस्थानी मूंग दाल के पकौड़े ट्राई करें.
राजस्थानी मूंग दाल के पकौड़े बनाना बहुत ही आसान है. आज हम इस लेख में आवश्यक सामग्री और रेसिपी बताएंगे, जिससे आप आसानी से घर पर इसे बना सकेंगे.
1 कप मूंग दाल, 1/2 कप कटा हुआ प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ धनिया, 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच कसा हुआ अदरक, एक चुटकी हिंग, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल की आवश्यकता पड़ेगी.
मूंग दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. अब भिगोई हुई मूंग दाल को मुलायम होने तक पीस लें.
पिसी हुई मूंग दाल को कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, हींग और नमक के साथ मिला लें.
यदि मिश्रण गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर हल्का पतला कर लें.
इसके बाद थोड़ा तेल गरम कर लें और पकौड़े बनाने के लिए मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से को तल लें.
जब पकौड़े सुनहरे भूरे हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकालकर चटनी और चाय के साथ परोसें.