झटपट घर पर बनाएं राजस्थान की मशहूर मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Apr 30, 2025, 02:36 PM IST

Aman Singh

आज हम आपको राजस्थान के मशहूर मिठाई मोहनथाल की रेसिपी बताएंगे. जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

राजस्थानी मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप बेसन, 4 टी-स्पून दूध, 4 टी-स्पून घी की जरूर पड़ेगी.

सामग्री 

1 कप चीनी, 1/3 कप पानी, 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर, 8 केसर पत्ती, आवश्यकतानुसार बादाम, काजू, बारीक कटे हुए पिस्ता की आवश्यकता पड़ेगी.

चाशनी बनाने के लिए

सबसे पहले बेसन को छान कर उसमें दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके रख दें. बेसन को 20 मिनट के लिए रखना है, जिससे उसमें रवा बन जाए.

इसके बाद 20 मिनट के बाद बेसन को छलनी से छान लें. उसके बाद कढ़ाई में 1 कप घी डालकर बेसन डाल दें और मीडियम गैस पर सुनहरा करके भून लें.

अब जब तक बेसन ठंडा होगा, तब तक चाशनी बना लें. एक फ्राई पैन में चीनी व पानी डालकर उसमें इलायची पाउडर डालकर 2 तारकी चाशनी बना लें.

भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे करके चाशनी डालते जाएं और बेसन को अच्छे से मिक्स करते जाएं. बेसन मिक्स करते-करते कढ़ाई छोड़ दें फिर उसे प्लेट में जमने कि लिए रख दें.

अब थोड़े से ड्राई फ्रूट अंदर मिला दें. अगर आपको बैटर सूखा लगे, तो उसमें 2-3 चम्मच दूध मिला दें.

अब उसे जमने के लिए 2 घंटे के लिए छोड़ दें. अब आपकी फेवरेट मिठाई मोहनथाल बनकर तैयार है. अब इसके पीस काट कर सर्व करें.

VIEW ALL