इस तरह भूनकर खाएं मारवाड़ी हरी मिर्च, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

मारवाड़ी लोग हरी मिर्च की सब्जी खाना काफी पसंद करते हैं. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

ये लोग हरी मिर्च को सरसों के तेल में भूनकर और मसाले डालकर खाते हैं. इसे आप रोटी या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

इसके लिए आपको हरी मिर्च, सरसों का तेल, सरसों के दाने, सौंफ, जीरा, एक चुटकी हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर या नींबू का रस, स्वादानुसार नमक चाहिए होगी. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

सबसे पहले आप हरी मिर्च को धोकर सुखाएं और फिर लंबाई में चीर लें. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

फिर इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और फिर राई, जीरा, सौंफ और हींग डालें. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

इन सभी चीजों को चटकने दें और फिर हरी मिर्च डाले दें. 

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

इसके बाद मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक चलाते हुए हरी मिर्च पकाएं. फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें. फिर अच्छी तरह मिला दें.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

फिर गैस बंद कर दें और अमचूर पाउडर या नींबू का रस डालें.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

इसे ठंडा होने दें और एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें. यह बिना फ्रिज में रखे 4-5 दिनों तक अच्छा रहता है.

Published by: Zee Rajasthan Web Team | 04 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory