इस तरह बनाए मारवाड़ी चने का अचार, चाटते रह जाएंगे उंगलियां 

Jul 02, 2025, 05:28 PM IST

Sneha Aggarwal

चने का अचार बनाने के लिए सबसे पहले काले चनों को रातभर पानी भिगो लें. 

इसके बाद अगले दिन चनों को उबालें लेकिन यह ध्यान रखें कि चने ज्यादा नरम न हों. 

फिर इसके बाद चनों का पानी निकालकर अच्छे से सूखा लें. इसके लिए उनको साफ कपड़े पर कुछ घंटे रख दें. 

इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल लें और अच्छे से गरम करें. 

वहीं, जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस बंद करें और तेल को थोड़ा ठंडा कर लें. 

फिर ठंडा हुए तेल में राई, सौंफ, मैथी दाना और हींग डालें. इन सभी मसालों को हल्का सा भूनें. 

इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इन सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स करें. 

फिर इसमें उबले चने डालें और अच्छे से मिक्स कर दें. 

आखिर में इसमें  नींबू का रस डालें और मिक्स करें. इस आचार को कम से कम 2-3 दिन धूप लगाए. 

VIEW ALL