इस तरह बनाएं मारवाड़ी सिलबट्टा हरे चने की चटनी, बार-बार मागेंगे बच्चे 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

ऐसे तो राजस्थान में बहुत तरह की चटनी बनाई और खाई जाती है. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

जैसे धनिया, पुदीना, कैरी, प्याज, लहसुन लेकिन आज हम आपको हरे चने की चटनी के बारे में बताएंगे.  मारवाड़ी सिलबट्टा हरे चने की चटनी केवल 10 मिनट में तैयार हो जाएगी. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

इसके लिए 1 कप हरे चने, 1 प्याज, 5-7 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 1 नींबू का रस औऱ 1/2 कटोरी हरा धनिया चाहिए होगा. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

इसके लिए सबसे पहले हरे चनों को अच्छी तरह निकाल लें और उनको अच्छे से धो लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

इसके बाद फिर प्याज और मोटा-मोटा काट लें. साथ ही कुछ लहसुन की कलियां निकाल लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

फिर सिलबट्टे पर सबसे पहले प्याज और लहसुन को अच्छे से पीस लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

इसके बाद इसमें हरे चनों, अदरक, हरी मिर्च को पीसें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

फिर इसमें लाल मिर्च, काला नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर पीसे और मिक्स कर लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

इस तरह सिलबट्टा हरे चनों की चटपटी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.  

Published by: Sneha Aggarwal | 07 Jul, 2025

VIEW ALL

Next Webstory