चंद मिनटों में तैयार हो जाती है मारवाड़ी कचरी की सब्जी, मिलेगी तारीफ ही तारीफ

Jul 07, 2025, 01:32 PM IST

Sneha Aggarwal

कचरी की सब्जी राजस्थान में काफी पसंद की जाती है. 

इसके लिए आपको सामग्री में  200 ग्राम कचरी कटी हुई, 4 बड़े चमच्च तेल, चुटकी भर हींग, 1/2 चम्मच राई तड़क के लिए, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 4 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच अचारी मसाला चाहिए होगा. 

कचरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कचरी को मीडियम आकार में काट लें. 

फिर एक पैन में तेल गरम करें. 

तेल गर्म होने के बाद उसमें हींग राई डाले दें. 

इसके बाद  एक एक करके सभी कचरी डाल दें. 

फिर 5 मिनट ढक्कर कचरी की सब्जी पकाएं. 

अगर आपके यहां खट्टी-मिट्टी सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो इसमें चीनी भी डाल सकते हैं. 

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चीनी सब्जी बनने के बाद डालें. 

VIEW ALL