ऐसे बनाए मारवाड़ी मंगोड़ी की सब्जी, बच्चे भी चाटते रह जाएंगे उंगलियां  

Jul 03, 2025, 05:47 PM IST

Sneha Aggarwal

मंगोड़ी की सब्जी सर्दी के मौसम में बहुत अच्छी लगती हैं और इसे मेथी पालक, आलू, पापड़ के साथ कई तरीके से बनाया जाता है. 

लेकिन आज हम आपको मारवाड़ी स्टाइल में मंगोड़ी की सब्जी कैसे बनाई जाती है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं. 

 सबसे पहले मंगोड़ी को छोटा-छोटा कपड़े में डालकर तोड़ लें. फिर एक चम्मच घी डालकर रोस्ट कर लें. 

इसके बाद कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें और उसे गर्म कर लें. 

फिर इसमे हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, मेथी दाना, रोस्टेड मंगोड़ी डालकर मिक्स कर लें. 

इसके बाद 2 कटोरी गर्म पानी, कसी हुई अदरक, कटी हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर धनियां पाउडर मिलाकर मंगोड़ी को पकाएं. 

मंगोड़ी की यह सब्जी 3 से 5 मिनट में तैयार हो जाएगी. 

फिर तैयार सब्जी में गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी मिलाकर सरवींग बाउल में निकाल लें. 

इसके बाद धनिया पत्ता से गार्निश करके फूलके, पंराठे के साथ परोसें. 

VIEW ALL