पनीर और कोफ्ते हुए पुराने! अब खाइए मारवाड़ी रसगुल्ले की जबरदस्त सब्जी 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

रसगुल्ले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें और इसमें नींबू का रस डाल फाड़ लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

फिर दूध जब फट जाए तो किसी कपड़े में पनीर को छानकर ऊपर से पनीर को साफ पानी से धो लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

फिर इसका पूरा पानी निकाल लें. इसके बाद पनीर में लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जरा सा बेकिंग सोडा डालकर हाथ से मिलाएं. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

इसे लगातार मिलाते रहें और फिर इसे गोलाकर बनाएं. ये पूरे रसगुल्ले जैसा होना चाहिए. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

इसके बाद कड़ाही में पानी डालें और उसे उबलने दें, उबालकर उनको निकाल लें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

सब्जी बनाने के लिए एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें, जिसमें जीरा और हींग डालें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और टमाटर का पेस्ट डालें. फिर हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया डालकर मसालों को अच्छे से पकाएं. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

फिर पानी डालकर ग्रेवी अच्छे से पका लें और इसमें रसगुल्ले डाल दें और उबलने दें. 

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

इसके बाद मारवाड़ी  रसगुल्ले की जबरदस्त सब्जी  बनकर तैयार है. इसमें धनिया पत्ता डालकर सर्व करें.

Published by: Sneha Aggarwal | 20 Jul, 2025

VIEW ALL

Next Webstory