सफर के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये दाल की पूरी, झटपट बनकर हो जाती है तैयार

Apr 06, 2025, 09:49 AM IST

Aman Singh

राजस्थान की कोरमा पूरी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, जिसे आप सफर के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं.

1 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप बेसन, 1/2 कप चना दाल, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी.

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच घी, पूरी तलने के लिए तेल की आवश्यकता होगी.

सबसे पहले चना दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. फिर इसे हल्का उबालकर मैश कर लें.

एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, मैश की हुई चना दाल, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डाल लें.

अब इसमें घी डालें और हाथ से अच्छे से मिला लें, ताकि मोयन अच्छी तरह मिक्स हो जाए. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर छोटी-छोटी पूरियां तैयार कर लें. कढ़ाई में तेल गरम करें और पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.

अब राजस्थानी कोरमा की पूरी तैयार है. इसे चटनी, अचार या दही के साथ परोसें.

इस पूरी में चना दाल और मसाले डले होते हैं, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती और 2-3 दिन तक ताजी बनी रहती है.

VIEW ALL