राजस्थान के इस सब्जी को खाकर भूल जाएंगे शाही पनीर का स्वाद, दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

Apr 04, 2025, 07:09 PM IST

Aman Singh

पापड़ की सब्जी परंपरागत राजस्थानी रेसिपी है, जिसे पापड़ फ्राय करके दही या टमाटर-दही की ग्रेवी में बनाया जा सकता है. 

पापड़ की सब्जी को चपाती, मिस्सी रोटी, बाजरा रोटी, परांठे या फिर चावल के साथ भी परोस सकते हैं.

पापड़ की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है आप आसानी से घर पर ये रेसिपी बनाकर इसका लुफ्त उठा सकते हैं.

पापड़ की सब्जी बनाने के लिए कुछ आवश्य सामग्री की जरूरत पड़ती है, उन सभी सामग्री के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे.

4 पापड़, दही 1/2 कप, 2 पिसे हुए टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2-3 टेबल स्पून तेल, 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ,  1 टेबल स्पून कसूरी मेथी, 1/2 छोटी चम्मच जीरा की जरूरत होगी.

आवश्यक सामग्री

1 पिंच हींग, 1/4 छोटी चम्मच  हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक

ग्रेवी में दही का उपयोग करते हैं, तो उसे फ्रिज से निकाल कर तुरंत इस्तेमाल न करें, इससे दही फट जाता है. दही को नार्मल तापमान में आने पर ही यूज करें.

सब्जी की ग्रेवी को सिर्फ टमाटर से या सिर्फ दही से भी बना सकते हैं. आप इसमें प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक प्याज बारीक काट कर जीरा तड़कने के बाद डालकर भून लें और बाकी की विधि अनुसार सब्जी बना लें.

VIEW ALL