सर्दियों में ऐसे बनाएं टेस्टी राजस्थानी मेथी मुठिया, स्वाद ऐसा कि खाते ही हो जाएंगे इसके फैन!

Nov 11, 2025, 11:33 AM IST

Arti Patel

सर्दियों का मौसम आते ही राजस्थानी स्नैक्स में सबसे पहले मेथी मुठिया का नाम याद आता है. 

यह डिश न केवल खाने में लाजवाब होती है, बल्कि इसकी खुश्बू, हल्का मसालेदार स्वाद और कुरकुरा टेक्सचर इसे हर किसी का पसंदीदा बना देता है. गरमागरम चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

मेथी मुठिया टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. इसे बनाना बहुत आसान है.

इसे बनाने के लिए मेथी पत्तियां (2 कप), मोटा और सामान्य गेहूं का आटा, बेसन, दही, हरी मिर्च, अदरक, तिल, और मसाले (नमक, लाल मिर्च, हींग, शक्कर).

सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक (और हरी हल्दी) और जरा-सा नमक डालकर दरदरा पेस्ट तैयार करें. फिर एक बड़े बाउल में दही, नमक, तैयार पेस्ट, हींग, लाल मिर्च, शक्कर, तिल और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

आटा गूंथना: इस मिश्रण में कटी हुई मेथी डालें. अब मोटा गेहूं का आटा, सामान्य गेहूं का आटा और बेसन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसे 10 मिनट के लिए ढक दें.

मुठिया को आकार देना: हथेलियों पर तेल लगाकर आटे के छोटे हिस्से को हल्का अंडाकार (सिलेंडर जैसा) आकार दें.

कढ़ाही में तेल गरम करें और मुठिया को मध्यम आंच पर तलें. जब वे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें निकाल लें.

मुठिया को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें. ये 8 -10 दिन तक एकदम ताज़ी और करारी बनी रहती हैं. शाम की चाय या कॉफ़ी के साथ इनका मजा लें.

VIEW ALL