ब्रेकफास्ट हो या इवनिंग स्नैक, राजस्थानी प्याज कचौरी है हर पल लाजवाब !

May 17, 2025, 05:14 PM IST

Arti

अगर आप भी राजस्थान जा रहे हैं और खाने-पीने के शौकीन हैं तो यहां की मशहूर चटपटी प्याज कचौरी खाना न भूलें.

राजस्थानी प्याज कचौरी एक बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता है, जिसे राजस्थान में ही नही यहां आने वाले हर पर्यटकों की पहली पसंद  है.

इस स्वादिष्ट कचौरी की खासियत इसमें भरी जाने वाली प्याज की मसालेदार पिट्ठी होती है.

इसे मैदा या गेहूं के आटे  के अंदर उबले और मसले हुए प्याज, हरी मिर्च, और कई तरह के मसालों  में मिश्रण को भरकर बनाया जाता है.

इसके बाद कचौरी को तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है.

जिसके बाद गरमा गरम प्याज कचौरी को अक्सर हरी चटनी, मीठी चटनी या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

राजस्थान के हर शहर और गली में आपको प्याज कचौरी आसानी से मिल जाएगी, जो वहां के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है.

कई लोग इसे सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग शाम की चाय के साथ इसका आनंद लेते हैं. 

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL