इस तरह बनाए मारवाड़ी स्टाइल दही पापड़ की सब्जी, हर बाइट को बनाएं खास और मजेदार!

Jul 26, 2025, 05:21 PM IST

Pratiksha Maurya

सभी पापड़ को धीमी आंच पर हल्का दबाकर सेंक लें और हाथों से मीडियम टुकड़े कर लें.

दही में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला मिलाकर फेंट लें.

कढ़ाई में तेल गरम कर राई, जीरा, मेथी दाना और हींग डालकर तड़काएं.

अब इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें.

फेंटा हुआ दही डालें और तब तक चलाते रहें जब तक घी-तेल न छोड़ दे.

ध्यान रखें कि दही फटे नहीं, लगातार चलाएं.

अब इसमें पानी, नमक और शक्कर डालकर 2 मिनट उबालें.

पापड़ के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें.

गैस बंद करें और गरमा गरम दही पापड़ की सब्जी रोटी या चावल के साथ परोसें.

VIEW ALL